acn18.com नई दिल्ली। म्यूनिख से बैंकॉक जाने वाली लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट (LH772) को बुधवार सुबह दिल्ली डायवर्ट किया गया। दिल्ली एयरपोर्ट सूत्र ने जानकारी दी कि इस समय दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी पहुंच चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, यात्रियों की वजह से फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट किया गया।



