spot_img

गुरुनानक देव जी की जयंती के मौके पर निकली शोभा यात्रा, बड़ी संख्या में सिक्ख समुदाय के लोग हुए शामिल

Must Read

acn18.com कोरबा /सिक्ख समुदाय के प्रथम गुरु गुरुनानक जी की जयंती कोरबा में सिक्ख समाज द्वारा प्रकाश पर्व के रुप में धूमधम से मनाई जा रही है। जयंति से एक दिन पूर्व कोरबा में गुरुनानक देव की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पुरानी बस्ती स्थित गुरुद्वारे से शोभायात्रा निकली जिसने पूरे शहर का भ्रमण किया। इस दौरान समाज के करतब बाजों ने कई तरह के कारनामों का प्रदर्शन भी किया।

- Advertisement -

सिक्ख समाज के प्रथम गुरु परम पूज्य गुरुनानक देव जी की जयंती कोरबा में धूमधाम से मनाई जा रही है। प्रकाश पर्व के रुप में मनाए जाने वाले दस पर्व को लेकर सिक्ख समुदाय के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। गुरुनानक देव जी की जयंती से पूर्व सिक्ख समुदाय द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली। पुरानी बस्ती स्थित गुरुद्वारे से शोभायात्रा निकाली गई जिसने पूरे शहर का भ्रमण किया। पंच प्यारों ने शोभायात्रा की अगुवाई की। वहीं समाज की महिलाओं ने सड़क पर झाड़ू लगाकर मार्ग को साफ सुथरा किया। इसके साथ ही पुराना बस स्टैंड में गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के करतब बाजों के द्वारा हैरतअंगेज कारनामों का प्रदर्शन किया जिसे देखकर लोग आश्चर्य चकित नजर आए।

गुरुनानक देव जी की जयंती के मौके पर गुरुद्वारे में दिन भर कई तरह के कार्यक्रम चलते रहेंगे। शबद किर्तन का आयोजन करने के साथ ही दिन भर लंगर का आयोजन चलता रहेगा। सिक्ख समाज के पदाधिकारियों ने पूरे जिले वासियों को गुरुनानक देव जी की जयंती की शुभकामनाएं दी।

गुरुनानक देव जी की जयंति के मौके पर शहर में निकाली गई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी ने अपने गुरुदेव के प्रति आस्था प्रकट की।

हेलीकॉप्टर तथा वायुयान के कृषि उपयोग हेतु भी मानक तय करें भारत सरकार : डॉ राजाराम त्रिपाठी,आईफा

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव कैबिनेट में मंजूर:शीतकालीन सत्र में बिल पेश होगा, घोषणा पत्र में भाजपा का वादा था

Acn18.com/देश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव (वन नेशन वन इलेक्शन) करवाने के प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट...

More Articles Like This

- Advertisement -