Home KORBA ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार घायल ,पिटने के डर...

ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार घायल ,पिटने के डर से चालक रेलवे ट्रेक के बीचों बीच वाहन को खड़ी कर हुआ फरार ,एक घंटे तक कोल परिवहन का काम रहा बाधित

0
72

acn18.com कोरबा/ सीएसईबी चौकी अंतर्गत टीपी नगर मुख्य मार्ग पर एक ट्रेलर ने बाइक सवार को जबरदस्त ठोकर मार दी जिससे बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। लोगों के डर के मारे ट्रेलर चालक वाहन को टीपी नगर स्थित रेलवे फाटक के बीचों बीच खड़ा करके भाग गया,जिससे करीब एक घंटे रेलवे ट्रेक पर कोयला परिवहन का काम प्रभावित रहा। सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने जैसे-तैसे चालक को खोज निकाला जिसके बाद ट्रेलर को रेलवे ट्रेक से हटाया गया तब जाकर कोल परिवहन का काम शुरु हो सका।

कोरबा में सड़क हादसों के दौरान लोगों के हताहत होने का दौर जारी है। शनिवार की सुबह टीपी नगर मुख्य मार्ग पर एक ट्रेलर चालक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद लोगों के भय से ट्रेलर चालक भागने लगा। वाहन को उसने टीपी नगर स्थित रेलवे क्रॉसिंग के बीचों बीच खड़ी कर दिया और चाबी लेकर फरार हो गया। रेलवे ट्रेक के बीचों बीच वाहन के खड़ी होने से मार्ग पर करीब एक घंटे तक कोल परिवहन का काम ठप्प रहा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जैसे-तैसे छुपे वाहन चालक को खोज निकाला फिर रेलवे ट्रेक से ट्रेलर को हटवाया,तब जाकर मार्ग पर कोयला परिवहन का काम शुरु हो सका।

कोरबा के मेडिकल कारोबारी की बिलासपुर में मौत ,रतनपुर बायपास मार्ग पर टकराया था गाय से, बाइक से कोरबा लौटते वक्त हुआ हादसा