Home Uncategorized छत्तीसगढ़ में छाई बदली, बस्तर समेत कई जिलों में हल्की बारिश की...

छत्तीसगढ़ में छाई बदली, बस्तर समेत कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना

0
101

acn18.com जगदलपुर. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है. सुबह से ही बदली छाई हुई है. मौसम विभाग ने कई जिलों में हल्की रिमझिम बारिश होने की संभावना भी जताई है. बंगाल की खाड़ी से हल्की नमी आ रही है. इसके कारण दक्षिण बस्तर के जिलों में एक दो स्थानों पर आज और कल हल्की वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग में जताई है.

मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. 27 नवंबर से एक या दो डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है. वहीं बदली की वजह से हवाओं में ठंड का माहौल है. लोग अधिकतर गर्म कपड़े पहनकर घरों से निकल रहे हैं.

मौसम के बदलने से मौसमी बीमारियां भी बढ़ने की संभावनाएं हैं. हालांकि देखा गया है कि बस्तर में अब मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है. चाहे वह गर्मी का मौसम हो या बरसात या ठंड. जलवायु परिवर्तन की वजह से पूरी तरीके से बस्तर में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है.

error: Content is protected !!