Home KORBA जंगली हाथी बने मवेशियों के दुश्मन, बीती रात एक दर्जन से अधिक...

जंगली हाथी बने मवेशियों के दुश्मन, बीती रात एक दर्जन से अधिक मवेशियों को मार दिया हाथियों ने

0
108

acn18.com कोरबा /कोरबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विचरण कर रहे जंगली हाथी अब मवेशियों को निशाना बनाने लगे हैं। कटघोरा वन मंडल के केंद्रीय वन क्षेत्र में बीती रात एक दर्जन से अधिक मवेशियों को हाथियों ने कुचलकर मार डाला

कटघोरा मंडल के केंद्रीय वन क्षेत्र के शर्मिला सर्कल के अंतर्गत आने वाले ग्राम बगही पारा मैं हाथियों का झुंड आया और घर के बाहर बंधे मवेशियों को एक-एक कर मौत के घाट उतार दिया। हाथियों की चिंघाड़ सुनकर ग्रामीण डर के मारे घर में दुबके रहे। उन्हें अपने प्राण संकट में दिखाई दे रहे थे ऐसी स्थिति में वह मवेशियों की रक्षा कहां से कर पाते ।

WhatsApp Image 2023 11 24 at 12.31.50

कटघोरा डीएफओ निशांत कुमार ने बताया कि घटना के बाद वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है

WhatsApp Image 2023 11 24 at 12.32.07

टनल में फंसे 41 मजदूरों के लिए प्रार्थना, बाबा महाकाल में किया महामृत्युंजय पाठ

error: Content is protected !!