Home Uncategorized छत्तीसगढ़ में बारिश की चेतावनी: अगले 24 घंटे बस्तर संभाग के जिलों...

छत्तीसगढ़ में बारिश की चेतावनी: अगले 24 घंटे बस्तर संभाग के जिलों में पड़ सकती हैं बौछारें, 4 दिन तक तापमान में नहीं होगा बदलाव

0
61

Ach18.com छत्तीसगढ़/ छत्तीसगढ़ के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। अगले 24 घंटे में बस्तर संभाग के कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिले में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रायपुर में हल्के बादल छाए रहेंगे। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा की माने तो अगले 4 दिनों तक प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं है।:

पिछले 24 घंटे ऐसा रहा तापमान

• बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री।

• बिलासपुर में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री।

• अंबिकापुर में दिन का तापमान 26.7 डिग्री और रात का तापमान 12.02 डिग्री।

• जगदलपुर का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री।

• दुर्ग का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 17 डिग्री।

• राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री रिकार्ड किया गया।

औसत तापमान 2 डिग्री ज्यादा

जिलों में पिछले तीस वर्षों के औसत तापमान में से अधिकतम तापमान दो डिग्री तक ज्यादा है। इसमें पेंड्रा रोड, अंबिकापुर और दुर्ग में दो डिग्री से ज्यादा, जबकि जगदलपुर और रायपुर में तापमान औसत से एक डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया।

अगले 24 घंटे ऐसा रहेगा मौसम

• प्रदेश के दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर 23 और 24 नवंबर को हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

• रायपुर में हल्के बादल छाए रहने के साथ अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।