Home Uncategorized गम के साए में डूबे परिवार के घर घुसा जहरीला अहिराज सांप...

गम के साए में डूबे परिवार के घर घुसा जहरीला अहिराज सांप : पूरे परिवार में मची अफरा-तफरी ,सर्पमित्रों ने किया सुरक्षित रेस्क्यु…देखिए वीडियो

0
101

acn18.com कोरबा/ सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद घर में पसरे मातम के बीच जहरीले अहिराज सांप के प्रवेश कर जाने से परिवार के साथ ही मेहमानों के बीच अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई। सांप की मौजूदगी से पूरा परिवार डर गया। आनन-फानन में सर्पमित्रों को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंचे सर्पमित्रों ने सांप का रेस्क्यु किया जिसके बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली।

कोरबा में बालको थानांतर्गत बेलगिरी बस्ती में उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई जब गम के साए में डूबे परिवार के घर जहरीला अहिराज सांप प्रवेश कर गया। घर में पहले ही काफी मेहमान मौजूद थे जिनकी नजर जब सांप पर पड़ी तब वे दहशत में आ गए। आनन-फानन में सर्पमित्रों को फोन किया गया। सूचना मिलते ही सर्पमित्र बिना देर किए मौके पर पहुंचे और सांप का रेस्क्यु किया जब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। आपको बता दे,कि जिस घर में सांप घुसा था उस घर के युवक प्रदीप मसीह की सड़क दुर्घटना में 24 घंटे पहले मौत हुई थी,जिससे पूरे परिवार के उपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। ऐसी स्थिती में सांप की मौजूदगी से परिवार की समस्या और भी बढ़ गई थी।

WhatsApp Image 2023 11 23 at 11.05.39

जैसे ही रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हुआ घर वालों ने रोते हुए घटना के विषय में बताया जिसके लिए सर्पमित्रों ने परिवार वालो का हिम्मत से काम लेना को कहा साथ ही मृत आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना किया, घर वालों के द्वारा दिए जा रहे डोनेशन को यह कहते हुए मना कर दिया की यह मेरा फर्ज था।

पॉम मॉल के बाहर हुए हंगामे की हकीकत आई सामने,सुरक्षाकर्मियों ने नहीं,बल्की युवती ने की थी मारपीट

error: Content is protected !!