acn18.com दर्री / आरोग्य और सुख समृद्धि की कामना से किया जाने वाला छठ पर्व दर्री जमनीपाली और आसपास के इलाके में आस्था पूर्वक मनाया गया। यहां के अनेक घाटों पर बड़ी संख्या में व्रत करने वालों के साथ-साथ उनके परिजनों ने उपस्थिति दर्ज कराई। कार्तिक छठ को भगवान सूर्य को प्रथम अर्घ्य दिया गया। पानी के भीतर खड़े होकर व्रती महिलाओं ने ईश्वर से सभी के लिए मंगल कामनाएं की।



