Home Uncategorized टीम इंडिया की जीत के लिए महाकाल मंदिर में विजय अनुष्ठान, खिलाड़ियों...

टीम इंडिया की जीत के लिए महाकाल मंदिर में विजय अनुष्ठान, खिलाड़ियों की फोटो रखकर अभिषेक पूजन, ऑस्ट्रेलिया के साथ होगी खिताबी भिड़ंत

0
110

Acn18.com : उज्जैन। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला आज रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है, 2011 के बाद टीम इंडिया वर्ल्ड कप फाइनल का मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी। वहीं भारतीय टीम की जीत के लिए पूजा-पाठ, हवन के साथ प्रार्थना का दौर भी जारी है।

महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने कहा कि आज हमने वर्ल्ड कप फाइनल मैच में भारत की जीत के लिए महाकाल से कामना की है। हम चाहते हैं कि भारत खेल सहित हर क्षेत्र में विश्वगुरु बने। हमारी यहीं कामना है कि आज भारतीय क्रिकेट टीम फाइनल मैच जीते। मंदिर में एक दिन पहले भी शिवलिंग के पास खिलाडियों की फोटो रखकर विजय अनुष्ठान किया गया था।

error: Content is protected !!