Home Uncategorized ओडिशा में हुई कार दुर्घटना में राजनांदगांव के ठक्कर परिवार के तीन...

ओडिशा में हुई कार दुर्घटना में राजनांदगांव के ठक्कर परिवार के तीन सदस्यों की मौत, एक गंभीर…

0
137

acn18.com कोरापुट। ओडिशा के कोरापुट जिले में मंगलवार देर रात जोड़ीमाडेली घाट रोड पर सड़क दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना का शिकार होने वाले राजनांदगांव के ठक्कर परिवार के सदस्य हैं.

मृतकों की पहचान नंदलाल ठक्कर, गौरव ठक्कर और नमन ठक्कर के रूप में हुई है. घायल रचना ठक्कर को पोट्टांगी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह दुर्घटना आधी रात के आसपास हुई जब परिवार छुट्टियों के लिए छत्तीसगढ़ से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम की यात्रा कर रहा था.

car accident 12

 

आशंका है कि कोहरा के वजह से कार चालक ने एक मोड़ पर नियंत्रण खो दिया और वह सड़क से 60 से 70 फीट नीचे गिर गया. हादसे की जानकारी आज सुबह हुई. मौके पर पहुंची पोट्टांगी पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है.

error: Content is protected !!