Home KORBA कोरबा : मोतीसागरपारा में तलवार से हमला, 2 जख्मी,नशाखोरी और मुखबिरी करने...

कोरबा : मोतीसागरपारा में तलवार से हमला, 2 जख्मी,नशाखोरी और मुखबिरी करने वाले तत्वों ने की घटना

0
103

acn18.com कोरबा/ विधानसभा चुनाव के सीजन में पुलिस की चुनौतियां काफी बढ़ गई है। जांच पड़ताल के साथ उसे विभिन्न स्तर पर काम करना पड़ रहा है । इन सब के बीच अलग-अलग क्षेत्र में लगातार मारपीट के मामले प्रकाश मैं आ रहे हैं। एक दिन पहले लक्ष्मण वन इलाके में मारपीट की घटना हुई थी और इसके अगले दिवस मोतीसागरपारा में तलवार से हमला करने के साथ दो लोगों को घायल कर दिया गया। पीड़ित व्यक्तियों की चोट का परीक्षण पुलिस के द्वारा अस्पताल में कराया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

WhatsApp Image 2023 11 14 at 17.05.39

कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोतीसागरपारा में तलवार से हमला करने की जो घटना हुई है उसके पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इस घटना में संजू सारथी और विजय को चोट आई है। इसी इलाके में रहने वाले गुंडा तत्वों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। इसके बाद यहां अजीब स्थिति निर्मित हो गई और मौके का लाभ उठाकर घटना को अंजाम देने वाले तत्व फरार हो गए। आसपास के लोगों ने इस बारे में स्थानीय पुलिस को अवगत कराया इसके बाद पीड़ित युवकों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सक ने संज्ञान लेने के साथ प्रशिक्षण संबंधी कार्रवाई की। तलवारबाजी की घटना में घायल हुए युवकों ने बताया कि वे लोग मौके पर बैठे हुए थे तभी गुंडा तत्व यहां पहुंचे और उनके द्वारा हमला कर दिया गया। संबंधित लोग विभिन्न प्रकार के नशे के साथ-साथ मुखबिरी का काम करते हैं।

WhatsApp Image 2023 11 14 at 17.05.42

एक दिन पहले ही मारपीट की घटना संजय नगर लक्ष्मण वन इलाके में हुई थी जहां पर पांच लोगों ने मिलकर एक महिला सहित कई युवकों को निशाना बनाया। इसे लेकर कई प्रकार के आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं पुलिस ने मामले में अपनी ओर से प्राथमिक कार्रवाई की है। इसी के साथ कहां है कि मोती सागरपारा मैं हमले की जो घटना हुई है उसे भी पूरी गंभीरता से लिया जाएगा

WhatsApp Image 2023 11 14 at 17.05.38

पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने सभा ली,कर्ज माफी से नुकसान नहीं होने की बात कही

error: Content is protected !!