Home KORBA महतारी वंदन योजना के फार्म निर्वाचन आयोग ने किया जप्त, ढोढ़ीपार के...

महतारी वंदन योजना के फार्म निर्वाचन आयोग ने किया जप्त, ढोढ़ीपार के भैंस खटाल मोहल्ले में भराया जा रहा था फार्म, भाजपा के कार्यकर्ताओं में मचा हड़कंप …देखिए वीडियो

0
125

acn18.com कोरबा। आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद भी भाजपाइयों द्वारा महतारी वंदन योजना के फॉर्म महिलाओं से भरवा जा रहा। जिस पर महिलाओं को हर महीने 1000 और साल में 12000 देने का उल्लेख है। इस पर मोदी की गारंटी भी लिखी हुई है। निर्वाचन आयोग ने इस पर कार्रवाई की है।शहर के ढोढ़ीपारा, भैंसखटाल में निर्वाचन आयोग की टीम पहुंची उस वक्त बड़े पैमाने पर इस तरह के फॉर्म भरे जा रहे थे।

दरअसल भाजपाइयों द्वारा आचार संहिता में अनैतिक लाभ प्राप्त करने के लिए एक फॉर्म भरवारा जा रहा है। जिसके ऊपर महतारी वंदना योजना लिखा गया है। इसमें शादीशुदा महिलाओं को सालाना 12000 देने का उल्लेख है। भाजपाई बड़े पैमाने पर यह फॉर्म लेकर महिलाओं से भरवा रहे हैं। उन्हें कह रहे हैं कि इस फॉर्म को भर दो और तुम्हें हर महीने 1000 मिलेगा। आचार संहिता प्रभावशील है ऐसे में यह फॉर्म भरवाना पूरी तरह से अवैधानिक है। निर्वाचन आयोग को इसकी शिकायत मिली थी। कोरबा विधानसभा के ढोढ़ीपारा में भाजपाई इस फॉर्म को भरवा रहे थे। जिन्हें आयोग की टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया ।पुलिस के साथ महिला अधिकारी इस दौरान मौजूद थी। जिन्होंने बड़े पैमाने पर यह फॉर्म जप्त किया है। जिसके बाद भाजपायों में हड़कंप मच गया है। कार्यकर्ताओं ने इस फॉर्म को फेंकना भी शुरू कर दिया है। जबकि पुलिस का कहना है कि यह आयोग की करवाई है। जैसे ही फाइल हमारे पास आएगी, इसमें और भी ठोस कार्रवाई करेंगे।

error: Content is protected !!