Home KORBA शराब के नशे में बाइक सवारों ने दुपहिया वाहन सवार व्यक्ति को...

शराब के नशे में बाइक सवारों ने दुपहिया वाहन सवार व्यक्ति को मारी ठोकर ,अस्पताल में उपचार के दौरान मौत ,पुलिस कर रही मामले की जांच

0
117

acn18.com रजगामार/ रजगामार चैकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डूमरडीह मुख्य मार्ग के वास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जिससे उसके छोटे-छोटे तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। शराब के नशे में धुत्त बाइक सवारों नें दुपहिया वाहन में जा रहे पति पत्नी को ठोकर मार दी जिससे पति की मौत हो गई। मृतक का नाम मोनू सिंह है,जो मूल रुप से राजस्थान का निवासी है और परिवार समेत घूम-घूमकर देश के कोने-कोने में टेंट लगाकर जड़ी-बुटी का व्यवसाय किया करता था। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Image 2023 11 06 at 11.36.09 1

तस्वीर में नजर आ रहे इन तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। ये बच्चे अब हमेशा के लिए अनाथ हो गए हैं क्योंकि शराब के नशे में बाइक चाल रहे युवकों ने इनके पिता की दुपहिया वाहन को टक्कर मार दी जिससे इनका पिता इस दुनिया से रुख्सत हो गया। मृतक मोनू सिंह पत्नी को अपनी दुपहिया वाहन में बिठाकर रजगामार से कोरबा की तरफ जा रहा था इसी दौरान अज्ञात बाइक सवारों ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल मोनू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक व उसका परिवार मूल रुप से राजस्थान का रहने वाला है और घूम-घूमकर देश के कोने कोने में टेंट लगाकर जड़ी-बुटी का व्यवसाय करता है। कोरबा के रजगामार ईलाके में भी इन्होंने अपनी दुकान लगाई थी।

घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात बाइक सवार मौके से फरार हो गए है,जिनके खिलाफ पुलिस ने आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पारम्परिक सुआ नृत्य की शुरुआत: छत्तीसगढ़ी संस्कृति को सहेज रही महिलाएं, तोते से अपना संदेश पति तक भिजवाने की करती हैं मिन्नत

error: Content is protected !!