Home Uncategorized चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 15 लाख कैश और...

चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 15 लाख कैश और 1 किलो चांदी जब्त

0
106

acn18.com बिलासपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट और फ्लाइंग स्क्वाड के माध्यम से राज्य व जिले से बाहर आने जाने वाली वाहनों की सतत निगरानी रखी जा रही है. जगह-जगह चेक पोस्ट लगाकर भी वाहनों की तलाशी ली जा रही है. इसी कड़ी में बिलासपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जिला निर्वाचन की एसएसटी, एफएसटी, पुलिस और आरपीएफ की टीमों ने चेकिंग के दौरान 15 लाख रुपए नकदी और 1 किलो चांदी पकड़ा है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सकरी थाना अंतर्गत एसएसटी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक व्यक्ति से 6,00,000 रुपए नगद बिना वैध दस्तावेज के परिवहन करते पकड़ा गया है. वहीं मस्तूरी थाना अंतर्गत एसएसटी और पुलिस की टीम ने एक व्यक्ति से 69,000 रुपए नगद बरामद किया गया है.

जिला अस्पताल में दाखिल अज्ञात युवक की मौत ,वारिस नहीं होने के कारण अस्पताल प्रबंधन है परेशान