Home Uncategorized खूब चर्चा हो रही है भाजपा नेता अशोक चावलानी की

खूब चर्चा हो रही है भाजपा नेता अशोक चावलानी की

0
83

acn18.com कोरबा/ बीजेपी ने कोरबा विधानसभा में प्रत्याशी के चुनाव संचालन का दायित्व अशोक चावलानी को क्या सौंपा, वह प्रत्याशी से ज्यादा लाइमलाइट में आ गए हैं। कभी अशोक चावलानी का ऐसा वीडियो वायरल हो जाता है। जब वह जिलाध्यक्ष रहते राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के तारीफों के पुल बांधते हुए नजर आते हैं। तो कभी उनके सगे भाई कांग्रेस जॉइन कर लेते हैं , और कहते हैं कि छोटे भाई की विचारधारा अलग है। भाजपाइयों से मेरे विचारधारा मेल नहीं खाते। लोगों में चर्चा है कि जिनका चुनाव संचालक ही राजस्व मंत्री का मुरीद हो, उसके चुनावी भविष्य का क्या ठिकाना.

समाज में भी किरकिरी :

चावलानी की चर्चा का एक और कारण भी है, दरअसल अशोक चावलानी ने हाल ही में सिंधी समाज के भी राजनीतिकरण का प्रयास किया। इन्होंने समाज के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति के विषय में ऊलजुलूल बयान दे डाला।
इसके बाद सिंधी समाज के पदाधिकारी सहित सभी गणमान्य नागरिक भड़क गए। इस तरह से चावलानी की न सिर्फ राजनीतिक बल्की सामाजिक छवि को लेकर भी जमकर किरकिरी हुई है। इन दिनों वह खासे चर्चा में बने हुए हैं।

बिलासपुर जिला निर्वाचन की एसएसटी एफएसटी, पुलिस और आरपीएफ टीम की संयुक्त कार्यवाही,कार्यवाही में लगभग 15 लाख रुपए और 1 किलो चांदी पकड़ा बरामद

error: Content is protected !!