Home KORBA एक निर्दलीय का विकेट मिला जयसिंह अग्रवाल को, एसआर अंचल ने कांग्रेस...

एक निर्दलीय का विकेट मिला जयसिंह अग्रवाल को, एसआर अंचल ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में नाम लिया वापस

0
45

acn18.com कोरबा। कोरबा विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की मानसिकता बनाने वाले एसआर अंचल ने नियत तिथि से पहले ही नाम वापस ले लिया। उन्होंने अपना समर्थन कांग्रेस प्रत्याशी और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को दिया है। सतनामी समाज में बेहतर प्रभाव रखने वाले अंचल जयसिंह अग्रवाल द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित हैं। कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर न सिर्फ जयसिंह को समर्थन दिया। बल्कि उनके पक्ष में प्रचार करने की बात भी कही है।

इससे पहले अंचल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कोरबा विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भरा था। लेकिन अब मतदान के पहले, नाम वापसी के दौरान ही उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है।
एसआर अंचल ने बताया कि कोरबा विधानसभा में काफी बढ़िया काम हुए हैं। कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकरी योजनाओं को जनता तक पहुंचने में जयसिंह अग्रवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह खुद भी काफी सक्रिय रहते हैं। उनके नेतृत्व में कोरबा में लगातार विकास कार्य हुए हैं। इससे वे प्रभावित है।

कांग्रेस प्रत्याशी का चुनाव प्रचार जारी: ढेलवाडीह पहुंचे जयसिंह अग्रवाल, किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे – जय सिंह अग्रवाल …देखिए वीडियो