Home KORBA तेज रफ्तार ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार व्यक्ति हुआ घायल, सर्वमंगला...

तेज रफ्तार ट्रेलर की ठोकर से बाइक सवार व्यक्ति हुआ घायल, सर्वमंगला कनबेरी मार्ग पर हुआ हादसा

0
159

Acn18.com/कोरबा में सर्वमंगला कनबेरी मार्ग पर एक बार फिर से जबरदस्त सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल का नाम भगीरथी पटेल है जो चंद्रनगर जट राज का रहने वाला है और खेती बाड़ी का काम करता है।भागीरथी पटेल सुबह-सुबह अपनी बाइक में सब्जी बेचने जा रहा था तभी हादसा हो गया। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मौके पर चक्का जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंची है और स्थिति को नियंत्रण में करने के प्रयास में जुट गई।

 

error: Content is protected !!