Acn18.com/कोरबा में रामनगर शराब दुकान के बाहर हवाई फायरिंग करने वाले कैश वैन के सुरक्षाकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला मानिकपुर चैकी क्षेत्र का है जहां बीती रात सुरक्षाकर्मी राकेश सिंह ने अपनी लाईसेंसी बंदूक से हवाई फायर किया था। सूचना मिलने के बार हरकत में आई पुलिस ने आरोपी सुरक्षाकर्मी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की लाईसेंसी बंदूक और कारतूस के खाली खोखे को जप्त कर लिया है। सुरक्षाकर्मी ने किन कारणों सेहवाई फायर किया था इसकी जांच पुलिस कर रही है। वहीं इस दौरान सुरक्षाकर्मी के नशे में होने की बात भी सामने आई है।



