Home KORBA पुलिस ने सुलझाया हत्या का मामला,आरोपी हुआ गिरफ्तार,प्रेम प्रसंग के चलते हुई...

पुलिस ने सुलझाया हत्या का मामला,आरोपी हुआ गिरफ्तार,प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी वारदात

0
100

Acn18.com/छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले के मुड़ापार निवासी मनीष सारथी की हत्या का मामला पुलिस ले सुलझा लिया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके नाम दानेंद्र कंवर है। प्रेम प्रसंग को लेकर दानेंद्र ने महावीर नगर स्थित उद्यान के पास चाकू से मनीष की हत्या कर दी थी और शव को नहर में फेंक दिया था,जिसकी लाश ग्राम कुदूरमाल स्थित नहर में मिली थी। बताया जा रहा है,कि आरोपी ग्राम साजापानी का निवासी है जो मृतक से रंजिश रखता था क्योंकि उसकी प्रेमिका मनीष से बातचीत किया करती थी। मामले में धारा 302 के तहत अपराध कायम कर लिया गया है आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!