Home देश दुनिया टूटी हुई पटरी पर सरपट भाग रही थी अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस, ट्रैक मेंटेनर...

टूटी हुई पटरी पर सरपट भाग रही थी अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस, ट्रैक मेंटेनर की सूझबूझ से बची हजारों की जान

0
93

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के टुनिया रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक मेंटेनर की सूझबूझ से एक बड़ा रेल हादसा टल गया है। टुनिया रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी टूटी हुई मिली है । वहीं अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गयी है।

बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक मेंटेनर के द्वारा रेल पटरी की पेट्रोलिंग की जा रही थी। इसी दौरान ट्रैक मेंटेनर ने टुनिया स्टेशन के पास रेल पटरी पर दरार देखी। सामने जाकर देखा गया तो पटरी क्रेक होकर अलग हो चुकी थी। इसी दौरान उसी पटरी पर अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी। ट्रेक मेंटेनर ने बिना देर किये अहमदाबाद हावड़ा ट्रेन को लाल झंडी दिखाकर रोक दिया, जिसके कारण कुछ समय के लिए अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस टुनिया रेलवे स्टेशन में रुकी रही।

error: Content is protected !!