spot_img

राजधानी रायपुर में फिर चाकूबाजी, घर में घुसकर बदमाशों ने चार लोगों पर किया जानलेवा हमला

Must Read

Acn18.com/रायपुर, छत्तीसगढ़ पुलिस जहां एक ओर विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए तमाम घटनाओं को अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं दूसरी ओर बदमाश लगातार पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है। जहां घर में घुसकर बदमाशों ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया है।

- Advertisement -

इस घटना में दो पु​रुष और 2 महिला घायल हो गए है। तीन लोगों को गंभीर हालत में एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला आज़ाद चौक थाना के ब्राह्मण पारा का है।

आज़ाद चौक थाना प्रभारी ने बताया कि आपसी साजिश के चलते दोनों पक्षों में हमेशा विवाद होता रहता था जिसकी वजह से आज ये विवाद बढ गया और कुछ आरोपियों ने घर में घुसकर 2 युवकों को चाकू गोद दिया। मामलें में अभी तक पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और इस मामलें में पुलिस 2 आरोपियों की तलाश कर रही है। घायलों को पुलिस ने एम्स अस्पताल में भर्ती कराया है। ये वारदात शाम 8 बजे से 9 के बीच की है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -