Home KORBA बोलने वाले रावण को लेकर घूम रही Raipur Police

बोलने वाले रावण को लेकर घूम रही Raipur Police

0
117

Acn18.com/रायपुर, रायपुर पुलिस आमजन को साइबर अपराध से बचाने के लिए अनूठा पहल कर रही है. पुलिस पुलिस अपने साथ 10 मुंडी वाले रावण लेकर जगह जगह जाकर लोगों को जागरूक कर रही है. रावण के 10 मुंडी में अलग अलग साइबर ठगी से जुड़े तरीकों को लेकर हो रहे फ्रॉड से बचने जागरूक किया जा रहा है. जिसे देखने लोगों की भीड़ उमड़ रही है.

आज रायपुर पुलिस तेलीबांधा तालाब के बाद अब जयस्तंभ चौक साइबर रावण लेकर पहुंची. साइबर क्राइम एएसपी पीतांबर सिंह पटेल ने बताया कि रावण बनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और उन्हें ठगी से बचाना है. रविवार को तेलीबांधा मरीन ड्राइव के पास साइबर ठग रूपी रावण से बचने लोगों में जागरूकता फैलाने पुतला लगाया गया. जहां लोगों की भीड़ उमड़ी. जनता ने इस प्रयास की तारीफ की है.

error: Content is protected !!