भरत सिंह चौहान/जांजगीर चांपा- जांजगीर चम्पा जिले के कुटरा – कुथूर मोड़ में ऐसी ही एक घटना हुई, जहां सेंदरी गांव के रहने वाले एक युवक अपने निजी काम के लिए कुटरा गया था वापसी करीब 6 बाजे शाम को अपने गांव सेंदरी लौट रहा था, तभी युवक का बैलेंस गड़बड़ा गया और वो गिर गया। ये हादसा इतना भयंकर था कि बाइक गिरते ही बाइक में आग लग गई। इस दृश्य को देखकर आप खुद ही अंदाजा लगा सकते है कि हादसा कितना भयानक हुआ होगा। इस हादसे के बाद आसपास के लोगों ने युवक को खुले जगह में लाया और 108 सेवा को फोन किया।जिसके बाद जांजगीर जिला चिकत्सालय भेजा गया हैं !



