Home देश दुनिया PM की सभा को लेकर कड़े इंतजाम, पानी की बोतल समेत इन...

PM की सभा को लेकर कड़े इंतजाम, पानी की बोतल समेत इन चीजों के जनसभा में ले जाने पर होगी पाबंदी

0
46

RapidX Inauguration: PM की सभा को लेकर कड़े इंतजाम, पानी की बोतल समेत इन चीजों के जनसभा में ले जाने पर होगी पाबंदी साहिबाबाद। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जनसभा में आने वाले लोगों को पानी की बोतल, खाने पीने की सामान, झंडा बैनर आदि अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मोबाइल और पर्स के अलावा कुछ भी ले जाने दिया जाएगा। चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।पुलिस के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को ब्रीफिंग में कड़े दिशा निर्देश दिए हैं।

पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन शुभम पटेल ने बताया कि वीवीआइपी के आने से आधा घंटे पहले ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी रूट को पूरी तरह से खाली करा देंगे। घरों से और सोसायटी की बालकनी में कोई भी खड़ा नहीं रखे गए। किसी की दुकान या संस्थान को जबरन बंद नहीं कराया जाए। सुरक्षा का सभी जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस की होगी।