Home KORBA एसपी बंग्ले में निकला जहरीला कोबरा सांप सर्पमित्रों ने किया सफल रेस्क्यु

एसपी बंग्ले में निकला जहरीला कोबरा सांप सर्पमित्रों ने किया सफल रेस्क्यु

0
52

Acn18.com/कोरबा शहर में सांप निकलने की घटनाएं एक बार फिर से बढ़ गई है। जगह जगह सांप निकल रहे हैं जिससे लोग दहशत में आ रहे हैं। कलेक्टर बंग्ला में सांप निकलने के बाद अब एसपी बंग्ला में सांप निकलने से वहां मौजूद कर्मचारी दहशत में आ गए। बंग्ले के चैकीदार की नजर जैसे ही बगीचे में पड़ी वहां जहरीला कोबरा सांपा फन फैलाए बैठा था। सांप को देखते ही चैकीदार के होश उड़ गए। तत्काल सर्पमित्रों को फोन किया गया जिसके बाद मौके पर पहुंचे सर्पमित्रों ने सांप का रेस्क्यु किया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।