Home छत्तीसगढ़ BREAKING: विस चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा जोरदार झटका, 700 कांग्रेस...

BREAKING: विस चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा जोरदार झटका, 700 कांग्रेस कार्यकार्ताओं ने थामा BJP का दामन

0
155

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। बता दें की प्रदेश में दो चरणों में मतदान होने हैं, जिसमें पहले चरण का मतदान 7 नवबंर को और दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होने हैं। वहीं, 3 दिसंबर को परिणाम आने हैं। वहीं, कांग्रेस की दूसरी सूची जारी होने से पहले जोरदार झटका लगा है।

कांग्रेस की दूसरी सूची जारी होने से पहले ही  700 कांग्रेस कार्यकार्ताओं ने BJP का दामन थाम लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, भानपुरी और मर्दापाल में कांग्रेस कार्यकार्ता BJP में शामिल हुए हैं। भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने इन सभी कार्यकर्ताओं को BJP कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा की सदस्यता दिलाई है।

error: Content is protected !!