Home KORBA इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर की ट्रांसपोर्टिंग करते हुए एक व्यक्ति पुलिस गिरफ्त में, राजस्थान...

इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर की ट्रांसपोर्टिंग करते हुए एक व्यक्ति पुलिस गिरफ्त में, राजस्थान का रहने वाला है वाहन चालक

0
110

Acn18.com/कोरबा, कोरबा जिले की बांगो पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर के अवैध परिवहन करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसका नाम भैयालाल जाट पिता नाथूलाल जाट बताया गया है जो राजस्थान के भीलवाड़ा जिला अंतर्गत सारंगपुर का रहने वाला है। वह काफी समय से गोपालपुर स्थित आईबीपी परिसर के पास रह रहा था। पिकअप वाहन से डेटोनेटर का परिवहन करते हुए बांगो पुलिस ने उसे रोककर जांच की। पूछताछ करने पर उसके द्वारा संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया। इस मामले में एक्सप्लोसिव एक्ट की धारा 4, 5 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। इस कार्रवाई में पुलिस थाना प्रभारी मनीष नागर, सहायक उप निरीक्षक सुखलाल सिदार और उनकी टीम ने सक्रियता दिखाई।

error: Content is protected !!