Home KORBA चाकू से गोदकर युवक की हत्या किए जाने का मामला,मृतक की लाश...

चाकू से गोदकर युवक की हत्या किए जाने का मामला,मृतक की लाश लेकर परिजन पहुंचे एसपी कार्यालय,हत्यारों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग

0
116

Acn18.com/चाकूबाजी की घटना में जिस तरह से ढोढ़ीपारा भैंसखटाल निवासी युवक शुभम् साहू की मौत हो गई उसके आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग को लेकर परिजनों के साथ ही पूरे ईलाके के लोग मृतक की लाश लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे और वारदात के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा फरार चल रहा है। एसपी ने मृतक के परिजनों को भरोसा दिलाया,कि उन्हें न्याय जरुर मिलेगा,जिसके बाद लोग मौके से शव लेकर चले गए। गौरतलब है,कि जिस तरह से शुभम् साहू की हत्या की गई है वह कोरबा शहर की शांति के लिए सही नहीं है। इससे पहले भी गणेश विसर्जन के दौरान कोहड़िया में इसी तरह चाकूबाजी की घटना में एक नाबालिग की मौत हो गई थी।