Home देश दुनिया ऑपरेशन अजेय की चौथी फ्लाइट इजरायल से दिल्ली पहुंची, 274 भारतीय संकट...

ऑपरेशन अजेय की चौथी फ्लाइट इजरायल से दिल्ली पहुंची, 274 भारतीय संकट से निकाले गए

0
80

तेल अवीव। ऑपरेशन अजेय की चौथी फ्लाइट शनिवार देर रात इजरायल के तेल अवीव से भारत के लिए रवाना हुई। चौथी फ्लाइट में 274 भारतीय नागरिक सवार थे, जिन्हें भारत लाया गया है।

इससे पहले इस ऑपरेशन की तीसरी फ्लाइट शनिवार देर रात इजरायल से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। इस विमान में 197 भारतीय नागरिक सवार थे, जिन्हें इजरायल से सुरक्षित वापस लाया गया। ऑपरेशन अजेय के तहत अब तक 644 लोगों को भारत लाया जा चुका है।