Home छत्तीसगढ़ *कांग्रेस ने 3 राज्यों के 229 प्रत्याशियों की घोषणा की:* MP 144,...

*कांग्रेस ने 3 राज्यों के 229 प्रत्याशियों की घोषणा की:* MP 144, छत्तीसगढ़ 30 और तेलंगाना से 55 नाम; कमलनाथ छिंदवाड़ा, बघेल पाटन से लड़ेंगे

0
100

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में अगले महीने से होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 229 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इनमें मध्यप्रदेश से 144, छत्तीसगढ़ से 30 और तेलंगाना से 55 उम्मीदवारों के नाम हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को पार्टी ने छिंदवाड़ा से टिकट दिया है। CM शिवराज सिंह के खिलाफ बुधनी से विक्रम मस्तल को उतारा गया है। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनकी परम्परागत सीट पाटन से और डिप्टी CM टीएस सिंहदेव को अंबिकापुर से प्रत्याशी बनाया गया है।

चुनाव आयोग ने 9 अक्टूबर को 5 राज्यों में मतदान के तारीख की घोषणा की थी। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर तो छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में 7 और 17 नवंबर को वोटिंग होगी। राजस्थान में 25 नवंबर, मिजोरम में 7 नवंबर और तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव होंगे। पांच राज्यों में 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे।

मध्य प्रदेश के 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट…

IMG 20231015 WA0097 IMG 20231015 WA0098

 

IMG 20231015 WA0094 IMG 20231015 WA0095मप्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 144 सीटों पर नामों की घोषणा की है। दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। कांग्रेस ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में पुराने चेहरों पर दांव लगाया है। पढ़ें पूरी खबर…

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 30 उम्मीदवारों की लिस्ट…

IMG 20231015 WA0096
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। पढ़ें पूरी खबर…

तेलंगाना में कांग्रेस के 55 उम्मीदवारों की लिस्ट…

 

 

तीनों राज्यों की 210 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान बाकी
कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की 230 सीटों में से 144 पर नामों का ऐलान किया है। 86 सीटों पर ऐलान बाकी है। छत्तीसगढ़ की 90 सीटों में से 30 सीटों पर नामों की घोषणा हुई है। यहां 60 सीटें बाकी हैं।तेलंगाना में 119 सीटों में से 55 पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान हुआ है। अभी यहां 64 सीटों पर नाम आना बाकी है। कुल-मिलाकर तीनों राज्यों की 210 सीटों पर अभी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान अगले कुछ दिनों में होने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में भाजपा की 4 लिस्ट आ चुकीं
मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं, जिसमें से भाजपा 136 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। पार्टी ने 17 अगस्त को पहली लिस्ट जारी की थी जिसमें 39 उम्मीदवारों के नाम थे। इसके बाद 25 सितंबर को दूसरी लिस्ट में 39 उम्मीदवारों के नाम थे। 26 सितंबर को तीसरी लिस्ट में अमरवाड़ा सीट से मोनिका सिंह बट्टी को टिकट दी गई। भाजपा ने 9 अक्टूबर को चौथी लिस्ट जारी की। इसमें 57 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया। इस सूची में 24 मंत्रियों समेत सभी मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया।

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 85 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए
छत्तीसगढ़ में भाजपा उम्मीदवारों की दो लिस्ट आ चुकी हैं। पहली लिस्ट में 21 प्रत्याशियों की घोषणा हुई थी। दूसरी लिस्ट में 64 प्रत्याशियों की घोषणा की गई। छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें हैं, भाजपा 85 पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है।

आप ये खबर भी पढ़ सकते हैं…

5 राज्यों में चुनाव की घोषणा, नतीजे 3 दिसंबर को:मध्य प्रदेश में 17, राजस्थान में 25, छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर को वोटिंग

चुनाव आयोग ने सोमवार 9 अक्टूबर को मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। इन राज्यों में चुनावी प्रक्रिया 27 दिन चलेगी। सबसे पहले मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होगा। इसके बाद मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा। छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर को वोटिंग होगी। फिर 25 नवंबर को राजस्थान और 30 नवंबर को तेलंगाना में वोट डाले जाएंगे। सभी 5 राज्यों में एक साथ 3 दिसंबर को रिजल्ट आएं

error: Content is protected !!