Home छत्तीसगढ़ 5000 लोग एक साथ देखेंगे India Pakistan का Live Match, IND vs...

5000 लोग एक साथ देखेंगे India Pakistan का Live Match, IND vs PAK World Cup 2023 : रायपुर में फैन पार्क मेले का किया गया आयोजन

0
48

रायपुर. भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच का रोमांच आज चरम पर होगा. शहर में भले ही वर्ल्ड कप मैच नहीं हो रहे हैं, लेकिन इसके विशेष प्रसारण की व्यवस्था ICC द्वारा की गई है. संतोषी नगर के दशहरा मैदान में आईसीसी की ओर से फैन पार्क मेला लगाया जा रहा है. यहां मैच का लाइव प्रसारण बड़े स्क्रीन में होगा.

वीआईपी बॉक्स में 25 लोगों के बैठने की क्षमता रहेगी. इसके अलावा महिलाओं और पुरुषों के बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है. लगभग 3 हजार से भी ज्यादा लोग इसका एक साथ आनंद उठा सकेंगे.

कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव, युवा कांग्रेस नेता महितोष साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ के दशहरा मैदान में भारत पाकिस्तान का लाइव मैच (india pakistan live match) दिखाया जायेगा. यहां 5000 लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई है. खेल प्रेमी यहां मैच का आनंद ले सकते हैं. वहीं इसके लिए एंट्री निशुल्क रखी गई है. महिला पुरुष के बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है.