Home छत्तीसगढ़ रेप पीड़िता ने आहत होकर खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत

रेप पीड़िता ने आहत होकर खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत

0
103

अमेठी. रेप पीड़िता युवती ने आहत होकर जहर खा लिया. लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर लगातार परेशान करने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है.

बाजारशुकुल थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बुधवार को उस समय जहर खा लिया था जब परिजन घर पर नहीं थे. इसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई. इसी बीच पहुंचे दादा ने युवती को गंभीर हालत में देख आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया. रास्ते में युवती ने परिजनों को बताया कि गांव का एक युवक उसे परेशान करता है. घर से बाहर नहीं निकलने देता है. उसे बहुत परेशान करता है.