Home KORBA प्रियंका गांधी ने भूपेश बघेल सरकार की की सराहना

प्रियंका गांधी ने भूपेश बघेल सरकार की की सराहना

0
83

Acn18.com/श्रीमती गांधी ने कहा कि आज आपके प्रदेश की चर्चा पूरे देश में है, कितना काम और कितना तेजी से विकास हो रहा है। यहां विकास गांव में हो रहा है यहां का किसान खुश है और जितने भी कार्य हो रहे हैं, यहां स्थानीय निकायों से कार्य हो रहा है। मौजूदा छत्तीसगढ़ सरकार ने पेसा कानून लागू करके इसे और भी सशक्त बनाया। आज भी अरबों रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण हुआ है। यहां छत्तीसगढ़ की सरकार ने 24 घण्टे के भीतर ही ऋणमाफी करने का काम किया था। आज छत्तीसगढ़ की सरकार पुरानी पेंशन दे रही है। यहां 5 सालो में करोड़ो रुपये जनता के जेब में डाले गए हैं, 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आये हैं। उत्तर भारत में आवारा पशुओं की समस्या बनी हुई है, यहां छत्तीसगढ़ में मैं गर्व के साथ कहना चाहती हूं, गौठान बनने से आवारा पशुओं की समस्या हल हुई है और आपको लाभ भी हुआ है। खेती में देशभर में किसान परेशान है, यहां का किसान खुश है कर्ज माफ किया गया है, समर्थन मूल्य में धान खरीदी हुई है। आपकी उपज के लिए अतिरिक्त लाभ मिल रहा है, प्रदेश में जितना संसाधन है उसे आपको हाथों में वापस दिया जा रहा है। भूमिहीन मजदूरों को 7 हजार रुपये आर्थिक सहायता दी जा रही है, गोबर से भी पशुपालकों को बहुत लाभ हो रहा है।

error: Content is protected !!