Acn18.com/कोरबा, विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। इसके बीच कोरबा के पुलिस अधीक्षक का उदय किरण ने एक और सूची जारी की है। इसमें जिले के कुछ पुलिस थाना और चौकी के प्रभारी को बदल दिया गया है। इसके अनुसार प्रमोद डनसेना को करतला पुलिस थाना और मनीष चंद्र नागर को बांगो पुलिस थाना का प्रभारी बनाया गया है। जबकि बांगो थाना प्रभारी किरण गुप्ता को रक्षित केंद्र वापस बुलवा लिया गया है। इसके अतिरिक्त अनेक उप निरीक्षकों और सहायक उप निरीक्षकों को भी रक्षित केंद्र व थाना व चौकी में सदस्य किया गया है।




