Home छत्तीसगढ़ भाजपा की दूसरी लिस्ट को लेकर नाराज़ कार्यकर्ता BJP प्रदेश कार्यालय पहुंचे

भाजपा की दूसरी लिस्ट को लेकर नाराज़ कार्यकर्ता BJP प्रदेश कार्यालय पहुंचे

0
116

रायपुर। भाजपा की दूसरी सूची फिलहाल रूकने के साथ प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में विरोध तेज होने लगा है‌। इस सिलसिले में साजा विधानसभा के बहुत सारे कार्यकर्ता और नेता संभावित प्रत्याशी ईश्वर साहू के विरोध में भाजपा कार्यालय रायपुर पहुंचे। इन सभी का कहना था कि जो पार्टी प्राथमिक सदस्य नहीं जिसको पार्टी का रीति रिवाज नहीं मालूम उसको साजा जैसे क्षेत्र में टिकट देना आत्महत्या के बराबर है। अगर टिकट देना है तो वहा पर हमारे कई कार्यकर्ता वा जिला पंचायत सदस्य लोग टिकट मांग रहे हैं उनको दिया जाय। इनमे प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष धमधा रोहित राजपूत मंडल अध्यक्ष साजा बल्लू साह।

मंडल अध्यक्ष थान खमरिया पुन्नी यादव मंडल अध्यक्ष परपोड़ी राजेश ठाकुर सजा मंडल के महामंत्री रोहित ठाकुर धमधा मंडल महामंत्री भूषण ढीमर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रमन यादव पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष पहलाद वर्मा सजा जनपद सदस्य घनश्याम ठाकुर। धमधा पार्षद आरुणिदानी पूर्व मंडल अध्यक्ष धंधा नरेश साहू जनपद सदस्य सजा नारद वर्मा सांसद प्रतिनिधि विमल पटेल। लोधी समाज के अध्यक्ष वह जिला पंचायत सभापति बेमेतरा गोवेद पटेल साहू समाज बेमेतरा जिला अध्यक्ष गैंदा साहू। बेमेतरा जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता हीरालाल साहू किसान मोर्चा जिला मंत्री रामराज वर्मा राजा मंडल के महामंत्री बिसरूराम साहू एवं बहुत से कार्यकर्ता विरोध में पहुंचे।

 

 

 

error: Content is protected !!