Home KORBA कोल कर्मियों का रद्द हुआ 11वां वेतन समझौता, श्रमिक संगठनों में फैला...

कोल कर्मियों का रद्द हुआ 11वां वेतन समझौता, श्रमिक संगठनों में फैला आक्रोश, मानिकपुर जीएम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

0
53

Acn18.com/कोलकर्मियों का 11वां वेतन समझौता रद्द होने से श्रमिक संगठनों में असंतोष का माहौल निर्मित हो गया है। अधिकारी वर्ग पर वेतन समझौता को रद्द करने का आरोप लगाते हुए पांचो प्रमुख संगठनों ने मानिकपुर जीएम कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। श्रमिक नेताओं ने कहा,कि उनका वेतन समझौता बहाल नहीं हुआ तो आने वाले समय में कोयला जगत में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

कोल कर्मियों का 11वां वेतन समझौता रद्द हो गया है,जिसे लेकर श्रमिक संगठनों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। काफी प्रयास के बाद कोल कर्मियों का 11वां वेतन समझौता हुआ था। कर्मचारियों को एक महिने तक वेतन समझौते का लाभ मिला जिसके बाद इसे रद्द कर दिया। वेतन समझौता पर जिस तरह से पाबंदी लगा दी गई है उसे लेकर श्रमिक नेताओं ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और मानिकपुर जीएम कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। श्रमिक सगंठनों का कहना है,कि अधिकारी वर्ग द्वारा कर्मचारियों का वेतन समझौता रद्द करवाया गया है जिसे लेकर श्रमिक संगठन कर्मचारियों के हित में कोयला जगत में बड़ा आंदोलन करेंगे। वैसे ही उनके द्वारा 12 अक्टूबर से तीन दिवसीय हड़ताल किया जाना प्रस्तावित है। अगर वेतन समझौते को बहाल नहीं किया गया तो हड़ताल की अवधी को बढ़ाया जा सकता है।

वेतन समझौता रद्द होने के पीछे तर्क दिया जा रहा है,कि कर्मचारियों का वेतन अधिकारियों से अधिक हो गया था जो उन्हें रास नहीं आया और नियमों का उल्लंघन होने की बात कहते हुए इस मामले को कोर्ट तक ले गए जिसके बाद कर्मचारियों के वेतन समझौते को रद्द कर दिया गया।