spot_img

गणेश प्रतिमा विसर्जन में महिलाओं-बच्चों को लाठी-डंडे से पीटा:बिलासपुर में DJ पर नाचने के दौरान बदमाशों का उत्पात, 12 से ज्यादा घायल

Must Read

बिलासपुर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हमले का CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें बदमाश गणेशोत्सव समिति के आयोजकों को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडे से मारते नजर आ रहे हैं। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, आयोजकों ने कुछ लोगों को डीजे पर नाचने से मना किया था, जिसके बाद भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया। पुलिस अब हमलावरों पर बलवा और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर तलाश कर रही है।

वीडियो में बदमाश दुकान में घुसकर मारपीट करते दिख रहे हैं।
वीडियो में बदमाश दुकान में घुसकर मारपीट करते दिख रहे हैं।

डीजे की धुन पर नाचते हुए विवाद

सब्जी व्यापारी सुरेश मौर्य ने शुक्रवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसमें बताया कि, बाल गणेशोत्सव समिति ने ग्राम ढेका में गणेश प्रतिमा स्थापित की थी। आयोजकों के साथ वह शाम को प्रतिमा विसर्जन के लिए निकला था। सभी डीजे की धुन पर नाचते हुए जा रहे थे। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं।

युवक और बच्चों पर बरसाई लाठियां

इस दौरान दोमुहानी और दर्रीघाट के कुछ युवक आए। डीजे में डांस करते हुए पैर से मारने लगे। मना करने पर चले गए, पर कुछ देर बाद कार में सवार होकर 10-15 लड़के पहुंचे। आते ही उन्होंने गालियां देते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में करीब दर्जन भर युवक और बच्चे घायल हो गए।

घायलों के साथ थाने पहुंचे आयोजकों ने जमकर मचाया हंगामा, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग।
घायलों के साथ थाने पहुंचे आयोजकों ने जमकर मचाया हंगामा, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग।

घायलों के साथ थाना पहुंचकर भीड़ ने मचाया हंगामा
घायल युवकों के साथ आयोजक और महिलाओं की भीड़ थाने पहुंच गई। उन्होंने केस दर्ज कर हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए थाने में हंगामा कर दिया। पुलिस ने समझाकर घायलों को अस्पताल भेजा। हमलावरों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया, तब जाकर मामला शांत हुआ।

हमले में दर्जन भर लोग घायल
आयोजकों ने पुलिस को बताया कि बदमाश युवकों ने डंडे और रॉड से बच्चे और बुजुर्गों की भी बेरहमी से पिटाई की, जिससे ढेका में रहने वाले विष्णु, सुरेश मौर्य, अमर, संजीव, अनिल बघेल, विशेष, नान्हू, राहुल, सौरभ, नीरज, नमन, अभीषेक, विशाल और हरी मौर्य समेत अन्य युवक घायल हो गए।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -