spot_img

2 से 14 अक्टूबर तक पांच ट्रेनें फिर रद्द:राउरकेला स्टेशन यार्ड में चल रहा काम, 37 गाड़ियां पहले से ही हैं कैंसिल

Must Read

रेलवे ने फिर पांच ट्रेनों को रद्द कर दिया है। चक्रधरपुर रेल मंडल के राउरकेला स्टेशन यार्ड के आधुनिकीकरण और तीसरी-चौथी लाइन पर काम चल रहा है। यह गाड़ियां 2 से 14 अक्टूबर तक अलग-अलग तारीखों पर नहीं चलेंगी। इससे पहले भी 37 ट्रेनें कैंसिल हो चुकी हैं।

- Advertisement -

पिछले तीन महीनों से लगातार हर सप्ताह 75 से अधिक गाड़ियों को कैंसिल करने का सिलसिला जारी है। जिस कारण ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं ट्रेन रद्द होने के चलते रेलवे को भी आर्थिक नुकसान हो रहा है।

विकास कार्य के बहाने रेल प्रशासन ट्रेनों को लगातार रद्द कर रहा है।
विकास कार्य के बहाने रेल प्रशासन ट्रेनों को लगातार रद्द कर रहा है।

रद्द होने वाली गाड़ियां

  • 2, 4, 9, और 11 अक्टूबर को पटना से चलने वाली 03253 पटना-सिकंदराबाद स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 4 और 11 अक्टूबर को हैदराबाद से चलने वाली 07255 हैदराबाद-पटना स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 6 और 13 अक्टूबर को सिकंदराबाद से चलने वाली 07256 सिकंदराबाद-पटना स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 3 और 10 अक्टूबर को रक्सौल से चलने वाली 07052 रक्सौल-हैदराबाद स्पेशल रद्द रहेगी।
  • 7 और 14 अक्टूबर को हैदराबाद से चलने वाली 07051 हैदराबाद -दरभंगा स्पेशल रद्द रहेगी।

पहले से ही कैंसिल हैं ये ट्रेनें

  • 29 सितंबर से 01 अक्टूबर 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस।
  • 29 सितंबर से 03 अक्टूबर तक 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस।
  • 29 सितंबर से 03 अक्टूबर व 08, 10 से 14 अक्टूबर 12388 राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस।
  • 30 सितंबर से 04 अक्टूबर, 08, 11 से 15 अक्टूबर 12387 दुर्ग-राजेंद्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस।
  • 29 सितंबर से 15 अक्टूबर 18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस।
  • 29 सितंबर व 13 अक्टूबर 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस।
  • 29 सितंबर व 06 और 13 अक्टूबर 12870 हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस।
  • 30 सितंबर व 14 अक्टूबर 20822 सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस।
  • 30 सितंबर व 14 अक्टूबर 22512 कामाख्या-कुर्ला एक्सप्रेस।
  • 1 व 15 अक्टूबर 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस।
  • 2 व 16 अक्टूबर 20821 पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस।
  • 2 व 16 अक्टूबर 13426 सूरत-मालदा एक्सप्रेस।
  • 7 व 14 अक्टूबर 13425 मालदा-सूरत एक्सप्रेस।
  • 3 व 17 अक्टूबर 22511 कुर्ला-कामाख्या एक्सप्रेस।
  • 8 व 11 अक्टूबर 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस।
  • 9 व 13 अक्टूबर 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस।
  • 7 व 14 अक्टूबर 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस।
  • 10 व 17 अक्टूबर 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस।
  • 1, 08 और 15 अक्टूबर 12869 मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस।
  • 12 अक्टूबर 22894 हावड़ा-साईनगर शिरडी एक्सप्रेस।
  • 14 अक्टूबर 22893 साईनगर शिरडी-हावड़ा एक्सप्रेस।
  • 13 अक्टूबर 12812 हटिया-कुर्ला एक्सप्रेस।
  • 15 अक्टूबर 12811 कुर्ला -हटिया एक्सप्रेस।
  • 12 अक्टूबर 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस।
  • 15 अक्टूबर 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस।
  • 14 अक्टूबर 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस।
  • 17 अक्टूबर 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस।
  • 14 अक्टूबर 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस।
  • 15 अक्टूबर 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस।
  • 13 अक्टूबर 17321 वास्को डिगामा-जसीडीह एक्सप्रेस।
  • 16 अक्टूबर 17322 जसीडीह-वास्को डिगामा एक्सप्रेस।
  • 2 अक्टूबर 12767 नांदेड़-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस।
  • 4 अक्टूबर 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ हमसफर एक्सप्रेस।
  • 11 अक्टूबर 20828 सांतरागाछी-जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस।
  • 12 अक्टूबर 20827 जबलपुर – सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस।
  • 11 अक्टूबर 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस।
  • 12 अक्टूबर 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस।
377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -