Home KORBA गणेश विसर्जन के दौरान कोहड़िया में चाकूबाजी की घटना, आरोपी हुए...

गणेश विसर्जन के दौरान कोहड़िया में चाकूबाजी की घटना, आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस जल्द करेगी मामले का खुलासा

0
45

सीएसईबी चैकीअंतर्गत बरपारा कोहड़िया के पास गणेश विसर्जन के दौरान हुई चाकूबाजी की घटना में मौत के आगोश में समाए किशोर सहित उसके एक अन्य साथी के घायल होने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को चांपा से पकड़े जाने की बात सामने आ रही है जहां वे छिपे हुए थे। घटना की जनकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की धरपकड़ को लेकर नाकाबंदी की। इस मामले का पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है।

गणेश विसर्जन के दौरान दो गुटों में हुई चाकूबाजी की घटना, एक किशोर की मौत,दूसरा हुआ घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, देखिए घटना का लाइव वीडियो