spot_img

फांसी पर लटकती मिली प्रेमी जोड़े की लाश:दोनों करना चाहते थे शादी, घरवालों को नामंजूर था रिश्ता, अब एक साथ होगा अंतिम संस्कार

Must Read

Acn18.com/दंतेवाड़ा जिले के गीदम में 12वीं क्लास में पढ़ने वाले प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव के पास ही जंगल में दोनों के शव एक साथ पेड़ पर लटकते हुआ पाए गए। प्रेमी जोड़ा एक ही गांव का रहने वाला था। दोनों अलग-अलग स्कूल में पढ़ते थे। शनिवार को एक साथ दोनों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, जावंगा गांव के 18 साल के मंटू का गांव की ही 17 साल की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों पिछले कई महीने से मिल-जुल रहे थे और शादी भी करना चाहते थे। इस बात की जानकारी परिजन को भी मिली। लेकिन परिजन उनकी शादी कराने पर राजी नहीं थे। परिजन ने दोनों को एक-दूसरे से बातचीत करने से मना कर सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान देने कहा।

घरवालों का ये रवैया प्रेमी जोड़े को नागवार गुजरा और दोनों ने ठान लिया लिया कि अगर साथ जी नहीं पाए तो साथ मरकर एक हो जाएंगे। शुक्रवार दोपहर गांव के पास ही जंगल गए। जहां पेड़ में एक ही फंदे से लटककर दोनों ने अपनी जान दे दी। गांव के ही कुछ ग्रामीणों की नजर पेड़ पर लटकी लाशों पर गई।

इसकी जानकारी गांववालों ने मृतकों के परिजन और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। शनिवार को गांव में ही दोनों के शवों का एक साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। गीदम SDOP आशारानी ने बताया कि शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। फिलहाल जांच की जा रही है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -