Home KORBA VIDEO : भुविस्थापितों से मिल मंत्री और महापौर ने जानी समस्या, एसडीएम...

VIDEO : भुविस्थापितों से मिल मंत्री और महापौर ने जानी समस्या, एसडीएम को दिए आवश्यक निर्देश

0
98

Acn18.com/कोरबा, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन की कोरबा परियोजना के लिए अपनी जमीन देने वाले चारपारा के अनेक भुविस्थापितों को 40 वर्ष बीतने के बाद भी ना तो मुआवजा मिला और ना रोजगार। ऐसे अनेक परिवार अपने अधिकार को प्राप्त करने के लिए पूर्व के तानसेन चौराहे पर पिछले 154 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं नगर निगम कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद ने मौके पर पहुंच इन लोगों से बातचीत की। उनके प्रदर्शन का समर्थन किया। इसके साथ ही समस्या का हल निकालने के लिए कोरबा एसडीएम श्रीकांत वर्मा एवं कटघोरा एसडीएम ऋचा सिंह को बुलवाया गया। दोनों अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि इस मामले का अध्ययन करने के साथ समाधान किया जाए।