Home देश दुनिया महिला आरक्षण बिल राज्यसभा में सर्वसम्मति से पास:5 दिन का विशेष सत्र...

महिला आरक्षण बिल राज्यसभा में सर्वसम्मति से पास:5 दिन का विशेष सत्र 4 दिन में खत्म, लोकसभा-राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

0
58

संसद के स्पेशल सेशन के चौथे दिन राज्यसभा में भी महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन विधेयक) सर्वसम्मति से पास हो गया है। बिल के खिलाफ किसी ने वोट नहीं दिया। हाउस में मौजूद सभी 214 सांसदों ने बिल का समर्थन किया। अब यह बिल राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। उनकी मंजूरी मिलते ही यह कानून बन जाएगा। यह बिल लोकसभा में कल (बुधवार को) पास हुआ था। प्रक्रिया पूरी होने के बाद महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33% आरक्षण मिलेगा।

बिल पास होने के बाद राज्यसभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। इसके बाद PM मोदी लोकसभा पहुंचे, वहां चंद्रयान 3 की सफलता पर चर्चा हो रही थी। चर्चा के बाद लोकसभा को भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया।