Home KORBA एसईसीएल ने संडे और ओवरटाइम किया बंद, नाराज ट्रेड यूनियन ने नारेबाजी...

एसईसीएल ने संडे और ओवरटाइम किया बंद, नाराज ट्रेड यूनियन ने नारेबाजी की

0
98

Acn18.com/कोल सेक्टर के ट्रेड यूनियन ने मांग की है कि अधिकारियों को दी जाने वाली सुविधा पीआरपी तत्काल प्रभाव से बन्द की जानी चाहिए। यह मांग इसलिए उठाई जा रही है क्योंकि एसईसीएल प्रबंधन के द्वारा कोरबा के मानिकपुर परियोजना में कर्मचारियों के संडे ड्यूटी और ओवरटाइम को बंद कर दिया गया है।

कर्मचारियों के पक्ष में सभी ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों ने मानिकपुर स्थित महाप्रबंधक कार्यालय के सामने विरोध दर्ज कराते हुए नारेबाजी की। यूनियन के नेताओं ने बताया कि कंपनी में सभी इकाइयों के द्वारा कर्मचारियों को संडे ड्यूटी और ओवरटाइम दिया जा रहा है लेकिन मानिकपुर में अलग से नियम थोपने की कोशिश की जा रही है। यूनियन का कहना है कि अगर कर्मचारी को लेकर इतनी समस्याएं हैं तो अधिकारियों को पीआरपी सुविधा क्यों दी जानी चाहिए।

प्रदर्शन करने के बाद यूनियन की ओर से अधिकारी को ज्ञापन सोपा गया। इसमें कहा गया है कि परियोजना में सभी तरह का भेदभाव समाप्त किया जाए।ऐसा नही हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

error: Content is protected !!