spot_img

बिलासपुर में मिली कोरबा के महिला की लाश:झाड़ियों के बीच मिला शव, मोबाइल नंबर से हुई पहचान, आठ दिन से गायब थी महिला

Must Read

Acn18.com/बिलासपुर में एक महिला की लाश संदिग्ध हालत में झाड़ियों के बीच मिली है। शव पुराना होने के कारण उसमें से तेज बदबू फैल रही थी, जिसके माध्यम से लोगों को इस घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के पास से मिले मोबाइल नंबर से उसकी पहचान की है। कोरबा जिले की रहने वाली महिला आठ दिन पहले अपने घर से गायब हुई थी। महिला की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता नहीं चल सका है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

टीआई देवेश सिंह राठौर ने बताया कि ग्राम जाली के पहाड़ी तरफ एक चरवाहा मंगलवार की सुबह मवेशी चराने गया था। इसी दौरान झाड़ियों के पास तेज बदबू का अहसास हुआ। उसे लगा कि कोई जंगली जानवर की मौत हुई होगी। लेकिन, जब लोगों ने इसकी जानकारी जुटाई और आसपास जाकर देखा, तब पता चला कि एक महिला की चार-पांच दिन पुरानी लाश पड़ी है, जिससे बदबू फैल रही है।

चरवाहे ने पहले देखा शव
महिला के शव को देखकर घबरा कर चरवाहा गांव पहुंचा और लोगों को इस घटना की जानकारी दी। खबर मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद सरपंच प्रतिनिधि और कोटवार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

महिला के पास से मिला मोबाइल नंबर, उसी से हुई पहचान
मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का परीक्षण किया, तब उसके पास से मोबाइल नंबर मिला, जिसमें कॉल करने पर महिला की पहचान कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के भाटा कछार निवासी शिवकुमारी मरार (43) पति महेत्तर मरार के रूप में हुई।

11 सितंबर से गायब थी महिला
शिवकुमारी के चार बच्चे हैं। कुछ समय से वह मानसिक रूप से बीमार थी। वह बीते 11 सितंबर को अपने घरवालों को बताए बिना कहीं चली गई, तब से परेशान परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। महिला का शव मिलने की जानकारी मिलते ही परिजन रतनपुर पहुंच गए। उन्होंने महिला के शव की पहचान कर ली है।

पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
टीआई राठौर ने बताया कि महिला के शव की पहचान होने के बाद उसका पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही महिला की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, महिला की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई। वह अपने गांव से पहाड़ी व झाड़ियों के बीच कैसे पहुंची। ऐसे कई सवाल है, जिसका जवाब पुलिस के पास नहीं है। पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने का दावा कर रही है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -