Home देश दुनिया VIDEO: अनंतनाग में 4 दिन में 4 शहीद:आतंकियों की तलाश में घेराबंदी

VIDEO: अनंतनाग में 4 दिन में 4 शहीद:आतंकियों की तलाश में घेराबंदी

0
41

कश्मीर में अनंतनाग के गडूल कोकेरनाग में चौथे दिन शुक्रवार को भी आतंकियों से मुठभेड़ जारी रही। बुधवार को आतंकियों की गोली लगने से घायल जवान की भी मौत हो गई है। अनंतनाग में चल रहे एनकाउंटर में अब तक सेना के दो अधिकारी, एक जवान और एक पुलिस अधिकारी शहीद हो चुके हैं। अंधेरा होने पर शुक्रवार को ऑपरेशन रोक दिया गया जो सुबह होते ही फिर शुरू हो जाएगा।

इस ऑपरेशन को लेकर कश्मीर के ADGP विजय कुमार ने कहा है कि सेवानिवृत्त पुलिस और सेना के अधिकारियों को ‘घात लगाकर हमले वाली परिकल्पना’ से बचना चाहिए। ये एक खास इनपुट पर चलाया गया ऑपरेशन है। 2-3 आतंकी राजौरी तक फैले पीर पंजाल के घने जंगलों में छिपे हैं, इन सभी को मार गिराया जाएगा।

इन आतंकियों में एक लश्कर-ए-तैय्यबा का कमांडर उजैर खान है। इन्हीं आतंकियों के हमले में बुधवार को सेना के कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौंचक और जम्मू-कश्मीर पुलिस के DSP हुमांयू भट शहीद हुए थे। एक जवान भी शहीद हुआ है।

कोकेरनाग के एनकाउंटर स्पॉट में सेना ने आतंकियों की लोकेशन का पता लगाने के लिए ड्रोन की मदद ली। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर रखा है।

पहाड़ी में छिपे आतंकियों पर सेना ने ड्रोन से बमबारी की।