spot_img

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ​​​​​​​दिखाएंगे हरी झंडी:दो संभागों की 39 विधानसभाओं के लिए दूसरी परिवर्तन यात्रा आज जशपुर से

Must Read

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की दूसरी परिवर्तन यात्रा आज से जशपुर से शुरू हो रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्‌डा यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। यात्रा 1261 किलोमीटर का सफर तय करके बिलासपुर पहुंचेगी।

- Advertisement -

इस दौरान रथ सरगुजा व बिलासपुर संभाग के 14 जिलों के 39 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। इससे पहले गुरुवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे में सांसद सुनील सोनी और विधायक बृजमोहन अग्रवाल, नरेश गुप्ता ने परिवर्तन यात्रा रथ की पूजा अर्चना की और जशपुर के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बता दें कि दूसरी यात्रा का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल करेंगे। यात्रा के संयोजक पूर्व सांसद रामविचार नेताम, मोतीलाल साहू और प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव होंगे।

अब तक 10 विधानसभाओं से गुजरी पहली यात्रा :

दंतेवाड़ा से शुरू हुई पहली परिवर्तन यात्रा अब तक दस विधानसभाओं से गुजर चुकी है। 296 किलोमीटर के सफर में यात्रा के दौरान 8 आम सभाएं और 11 स्वागत सभाओं के अलावा एक रोड शो भी हो चुका है। बता दें कि पहली यात्रा का नेतृत्व खुद प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अरूण साव कर रहे हैं।

लोग अब तक चुप थे, अब सड़कों पर उतरे : बृजमोहन

भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि पहली परिर्वतन यात्रा 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से शुरू हुई है। इसका बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। प्रदेश की भ्रष्ट, निकम्मी सरकार को बदलना है, जिसने प्रदेश को लूटकर अपने आकाओं की जेबें भरी है।

अग्रवाल ने दावा किया कि लोग अब तक चुप थे, पर अब खुद इस सरकार को बदलने सड़कों पर उतर चुके हैं। इतना ही नहीं, पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता 100 किलोमीटर तक मोटर साइकिल पर यात्रा के साथ चल रहा है। निश्चित ही बस्तर से लेकर कर सरगुजा तक परिवर्तन की यह आवाज बुलंद होगी और परिवर्तन के रूप में 2023 में फिर से भाजपा का कमल छत्तीसगढ़ में खिलेगा।

दो रोड शो और 39 आम सभाएं होंगी

दूसरी परिवर्तन यात्रा में भाजपा 39 आमसभाएं और दो रोड शो करेगी। इस दौरान 53 स्वागत सभाएं भी की जाएंगी। यात्रा में हर दिन एक बड़ी सभा के साथ ही प्रतिदिन 6 स्वागत सभा और 3 छोटी सभा की जाएगी। औसतन हर दिन 3 विधानसभा कवर करने का टारगेट है।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

बालको फोटोग्राफी प्रदर्शनी ‘मल्हार’ ने कर्मचारियों के रचनात्मकता को दी नई उंचाई*

Acn18. Com.वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व फोटोग्राफी के अवसर पर ‘मल्हार 2.0’ फोटो...

More Articles Like This

- Advertisement -