Home KORBA आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन मवेशियों की मौत, पसान...

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन मवेशियों की मौत, पसान के बोकरामुड़ी गांव में सामने आई घटना 

0
97

Acn18.com आरिफ खान/कोरबा के सुदूर वनांचल क्षेत्र पसान के आश्रित मुहल्ला बोकरामुड़ी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन मवेशियों की मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में हडकंप की स्थिती देखी जा रही है। बताया जा रहा है,कि गांव में रहने वाला किसान रोज की तरह घर के आंगन में मवेशी को बांधा करता था। गुरुवार को भी घर के आंगन में मवेशी बंधे हुए थे। इसी दौरान मौसम का मिजाज बदला और बादल गरजने के साथ बारिश होने लगी तभी आसमान से वज्रपात हुआ और बिजली मवेशियों की उपर गिर पड़ी जिससे मौके पर ही तीनों मवेशियों की लाशें बिछ गई।

error: Content is protected !!