Home KORBA एंबुलेंस और यात्री बस के बीच हुई भिडंत,एंबुलेंस के चालक और परिचालक...

एंबुलेंस और यात्री बस के बीच हुई भिडंत,एंबुलेंस के चालक और परिचालक घायल,आधी रात सामने आई घटना

0
167

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मोरगा चैकी क्षेत्र में बीती रात जबरदस्त सड़क हादसा हो गया। पेट्रोल पंप के पास रात करीब तीन बजे यात्री बस और एंबुलेंस के बीच आमने-सामने भिडंत हो गई। दुर्घटना के दौरान एंबुलेंस का चालक रोशन उईके और परिचालक संजु कुमार तिग्गा गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसे में एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए है। दुर्घटना के बाद बस में सवार करीब चालिस यात्रियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई,जिन्हें मामुली चोट लगी है। बताया जा रहा है,कि राॅयल ट्रेेवल्स की बस कटघोरा से अंबिकापुर जा रही थी वहीं एंबुलेंस अंबिकापुर से कटघोरा आ रही थी इसी दौरान मोरगा के पास दोनों की भीडंत हो गई। दुर्घटना की वजह वाहनों की तेज गति को माना जा रहा है।

error: Content is protected !!