Home KORBA पुलिस की पकड़ में आए शातिर ठग,दौड़ाकर दबोचा पुलिस ने,सीसीटीवी कैमरे में...

पुलिस की पकड़ में आए शातिर ठग,दौड़ाकर दबोचा पुलिस ने,सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीर।देखिए वीडियो।

0
125

Acn18.com/एटीएम कार्ड बदलकर दो लाख रुपयों की ठगी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम शाहीद खान और विक्रम गोदारा उर्फ संदीप है। दोनों हरियाणा के निवासी हैं और अंतर्राज्यीय ठग गिरोह से ताल्लुक रखते है। हरियाणा से दोनों आरोपी ठगी की घटना को अंजाम देने कोरबा आए हुए थे और बुधवारी स्थित एटीएम में बालको के रिटायर्ड कर्मी को एटीएम बदलकर दो लाख रुपयों का चूना लगाया था। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग रहे थे जिनमें से एक आरोपी को कटघोरा पुलिस ने पकड़ा जबकि दूसरा बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम गुरसिया में पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों से दिल्ली के साथ ही उसके आस पास के ईलाकों और अंबिकापुर में लाखों की ठगी होने की बात सामने आई है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 47 नग एटीएम कार्ड सहित ठगे हुए दो लाख रुपए बरामद कर लिए है।

error: Content is protected !!