spot_img

BREAKING : स्मृति ईरानी करेंगी परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ:अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, मौसम खराबी के चलते दिल्ली से प्लेन नहीं भर सका उड़ान

Must Read

Acn18.com/केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मंगलवार को होने वाला छत्तीसगढ़ दौरा रद्द हो गया है। बताया जा रहा है कि मौसम की खराबी के चलते उनका प्लेन दिल्ली से ही उड़ान नहीं भर सका। प्रदेश में करीब 20 साल बाद होने वाली भाजपा की परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए गृहमंत्री शाह को दंतेवाड़ा आना था। अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगी।

- Advertisement -

भाजपा की दो चरणों में हो रही इस परिवर्तन यात्रा के पहले फेज का गृहमंत्री अमित शाह शुभारंभ करने वाले थे। उनकी दंतेवाड़ा के हाई स्कूल मैदान में सभा भी प्रस्तावित थी। IG सुंदरराज पी ने दैनिक भास्कर से दौरा रद्द होने की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने बताया कि ऑफिशियल लेटर आना बाकी है। दूसरी ओर शाह का दौरा रद्द होने पर कांग्रेस ने इस परिवर्तन यात्रा को लेकर तंज कसा है।

कांग्रेस ने दौरा रद्द होने पर साधा निशाना

वहीं गृहमंत्री शाह का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द होने पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। उसने परिवर्तन यात्रा को कथित और फ्लॉप बताया है। साथ ही कहा है कि जनता नहीं पहुंची है।

प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव कर रहे यात्रा का नेतृत्व

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव इस परिवर्तन यात्रा के पहले चरण का नेतृत्व कर रहे हैं। पहले चरण में यात्रा दंतेवाड़ा से शुरू होनी है। इसका समापन बिलासपुर में होगा। इस दौरान करीब 1728 किमी की यह यात्रा 16 दिन में पूरी की जाएगी। इसमें अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में करीब 45 आम सभाएं, 32 स्वागत सभाएं और 5 रोड शो होंगे।

वहीं दूसरे चरण का यात्रा का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल करेंगे।

28 को होगा समापनप्रधानमंत्री होंगे शामिल

प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि, इन दोनों यात्रा का समापन 28 सितंबर को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोनों यात्रा करीब 2989 किमी की होगी। अलग-अलग जगह पर भाजपा के राष्ट्रीय से लेकर प्रदेश स्तर के नेता भी शामिल होंगे।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

IAS Transfer News: बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखें लिस्ट …

राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला किया है, जिसमें कई जिलों के कलेक्टर बदले गए...

More Articles Like This

- Advertisement -